अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोहम्मद मोरसी को फोन कर उन्हें मिस्र के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए बधाई दी और कहा कि अमेरिका उनके देश को समर्थन जारी रखेगा।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी । उसके अनुसार मोरसी को बधाई देते हुए ओबामा ने इस बात को दोहराया कि अमेरिका मिस्र को समर्थन जारी रखेगा ताकि वहां सहजता से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम हो और वहां के नागरिकों की आकांक्षाएं के पूरा होने तक वह उनके पीछे भी खड़ा रहेगा ।
बयान में कहा गया कि ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि वह परस्पर सम्मान के आधार पर मोरसी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं ताकि मिस्र और अमेरिका के बीच आपसी हितों को आगे बढ़ाया जा सके ।
बयान के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति मोरसी ने ओबामा की प्रशंसा की और मिस्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने में अमेरिका की सहायता का स्वागत किया ।
दोनों नेताओं ने अमेरिका मिस्र भागीदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया ओैर आने वाले सालों और महीनों में एक दूसरे के साथ करीबी संपर्क कायम रखने पर सहमति जताई ।
व्हाइट हाउस के अनुसार ओबामा ने जनरल अहमद शफीक को भी फोन कर उनकी भूमिका के लिए भी बधाई दी और उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया कि वह मिस्र की राजनीति में अपनी असरदार भूमिका निभाते रहेंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने तथा मिस्र की जनता को एक बनाए रखने का काम अंजाम देंगे ।
भाषा
नननन