वाशिंगटन, नौ नवंबर : भाषा : चुनाव में जीत दर्ज करने के तुरंत बाद काम पर लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज राजकोषीय घाटे के संबंध में एक सार्वजनिक बयान दैंगे ।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया, देश की अर्थव्यवस्था की गति को बनाए रखने और हमारे राजकोषीय घाटे को कम करने की जरूरत के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में राष्ट्रपति आज ईस्ट रूम में एक बयान देंगे ।
उम्मीद की जा रही है कि ओबामा अपने बयान में करों में वृद्धि और खर्चो में कटौती के बारे में चर्चा करेंगे जो जनवरी से प्रभावी होने जा रहा है । साथ ही वह कांग्रेस से अपील करेंगे कि वह मिलकर कदम उठाए । उनके किसी नयी प्रकार की योजना पेश किए जाने की संभावना नहीं है ।