कंपनी मामलों का मंत्रालय इन कंपनियांे का नाम और अन्य जानकारियां अपनी वेबसाइट पर भी डालेगा और साथ ही उनके काम करने के तरीके के बारे मंे भी बताएगा।
मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि जनता को विग्यापन अभियान के जरिये इन कंपनियांे के बारे मंे जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मंत्रालय प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया का सहारा लेगा।
गंभीर अपराध जांच कार्यालय :एसएफआईओ: के अधिकारियांे की पिछले महीने हुई बैठक मंे भी तय किया गया कि इस तरह की कंपनियांे के कारनामांे का खुलासा नियमित आधार पर किया जाएगा। एसएफआईओ मंत्रालय की जांच इकाई है।