Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों की अच्छी प्रगति हुयी
'

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों की अच्छी प्रगति हुयी

PTI

- November,06 2012 9:43 PM IST

जोहानिसबर्ग, छह नवंबर :भाषा: दक्षिण अफ्रीकी सरकार की नयी जनगणना के अनुसार देश में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की एक दशक में अच्छी प्रगति हुयी है और उनके परिवार की आय दोगुनी हो गयी है।

जनगणना के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के 13 लाख लोगों में से ज्यादातर लोग ख्वाजुलू..नटाल प्रांत में रहते हैं। पहली बार 1860 में भारतीय मूल के लोग गन्ना खेतों में काम करने के लिए यहां आए थे।

संयुक्त परिवार की आय लगभग दोगुनी होकर ढाई लाख रैंड सालाना हो गयी है और अधिकतर भारतीय अब अपने घरों में रहते हैं। उनके बच्चे महंगे स्कूलो में पढ़ रहे हैं और इस समुदाय में बेरोजगारी की दर सिर्फ 9.7 प्रतिशत है।

देश के सबसे बड़े प्रांत नदर्न केप में भारतीय मूल के सिर्फ 7827 लोग रहते हैं।

इन लोगों की मुख्य भाषा अंग्रेजी है और बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी, तमिल, गुजराती, उर्दू, तेलुगू सूची में नीचे हैं।

भाषा

11062129 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement