पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के गढ़ा इलाके के डायमंड एनक्लेव में रहने वाले किसान लाजवंत सिंह :47: ने आज दोपहर बाद अपने घर के पीछे जा कर खुद को गोली मार ली । इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
यह पूछे जाने पर कि किसान क्या कर्ज में था, सूत्रों ने कहा कि पहले वह खुद खेती बाडी करता था लेकिन कुछ समय से वह ठेके पर खेती करा रहा था । पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक अवसाद में था ।
भाषा रंजन कवीन्द्र