फायरफॉक्स बाइक्स प्रा. लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अजीत गांधी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, हमारी योजना 2015 तक सालाना एक लाख साइकिल बेचने की है। फिलहाल यह आंकड़ा 50,000 है।
उन्होंने कहा, हम देश में साइकिलों के लिए एक नया बाजार विकसित करने और अपने ग्राहकों और उपभोक्ताओं को वैश्विक मानकों पर खरा उतरने वाले उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।
इससे पहले उबड़-खाबड़ सड़कों और पहाड़ी क्षेत्रों में साइकिल चलाने के लिए मशहूर गैरी फिशर ने गैरी फिशर संग्रह में से सुपरफ्लाई हाई इंड 29ईआर श्रृंखला की साइकिलें पेश की। इन साइकिलों को देशभर में फैले फायरफॉक्स के स्टोरों से खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखकर पेश की गईं सुपरफ्लाई एल और सुपरफ्लाई कॉम्प की कीमत क्रमश: 1,45,000 रुपये और 2,35,000 रुपये रखी है।
भाषा