Search BS HindiWeb         Follow us on 
Wednesday, June 19 ,2013  Update: 08:03 AM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम कंपनिया खबर
Bookmark and Share

बढ़ेगी दूरसंचार कंपनियों की चुनौती
सुरजीत दास गुप्ता / नई दिल्ली September 21, 2012

यदि आपको लगता है कि सक्रिय ग्राहकों के मामले में भारती एयरटेल या वोडाफोन जैसी बड़ी दूरसंचार कंपनियों का प्रदर्शन भी बेहतरीन होगा तो एक बार फिर से सोच लें। इस मामले में शीर्ष स्थान का खिताब आइडिया को जाता है जिसका प्रदर्शन पिछले 12 महीनों के दौरान सबसे बेहतर रहा है। जुलाई में आइडिया का वीएलआर प्रतिशत दूरसंचार कंपनियों में सर्वाधित 92.8 फीसदी रहा है। आइडिया ने जनवरी 2011 के बाद महीने दर महीने आधार पर लगातार 90 फीसदी वीएलआर बरकरार रखी है। वीएलआर का अर्थ है विजिटर लोकल रजिस्टर यानी अपने फोन को इस्तेमाल में रखने वाले ग्राहकों की संख्या।

आइडिया के बाद भारती एयरटेल और वोडाफोन का स्थान है। इसी साल जनवरी में अपना वीएलआर करीब 92 फीसदी दर्ज करने वाली भारती ने जुलाई में 90.5 फीसदी वीएलआर दर्ज की है। शीर्ष 9 दूरसंचार कंपनियों की सूची में नीचले स्थान पर रहने वाली सीडीएमए कंपनी सिस्तेमा के आधे से अधिक ग्राहक आधार सक्रिय नहीं है। हालांकि रूस की इस कंपनी का कहना है कि वीएलआर आंकड़ों में डाटा ग्राहकों को नहीं दर्शाया जाता है। रूसी कंपनी से थोड़ा ही ऊपर सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम (बीएसएनएल) है।

वीएलआर ग्राहक अपने फोन को हमेशा ऑन रखते हुए कॉल भेजने या स्वीकार करने में इसका इस्तेमाल करते हैं। वीएलआर में शामिल न होने वाले ग्राहक या तो अपना फोन बंद कर देते हैं या उनके फोन तक कॉल की पहुंच नहीं हो पाती है। इसलिए दूरसंचार कंपनियों के राजस्व में उनका योगदान भी नगण्य होता है।

Keyword: IDEA, Cellular, Telecom,
Advertisements
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
   Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
  Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
  आपका मत
 क्या रुपये में गिरावट से और भड़केगी महंगाई
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.