| ...बाजार ने भी किया स्वागत | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 21, 2012 | | | | |
बाजारों के लिए यह शुक्रवार फिर खुशगवार साबित हुआ। देसी कंपनियों को विदेशी ऋण पर कर राहत देने और राजीव गांधी इक्विटी बचत योजना को मंजूरी की सरकारी घोषणा के बाद देसी शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सरकार ने ये घोषणाएं कर निवेशकों को स्पष्टï संकेत दे दिया है कि वह सुधारों के लिए प्रतिबद्घ है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 403.58 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 18,752.83 पर बंद हुआ, जो 25 जुलाई 2011 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। दोपहर के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 518 अंकों की तेजी के साथ दिन भर के उच्चतम स्तर 18,666.87 को छू गया था। इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयर वाला निफ्टी भी 137 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 5,691.15 पर बंद हुआ। बाजार में आई इस जबरदस्त तेजी का सबसे ज्यादा फायदा बिजली, पूंजीगत उत्पाद, धातु और बैंकिंग शेयरों को हुआ। बीएसई पर इन सभी क्षेत्रों के सूचकांक में 4 फीसदी से ज्यादा तेजी दर्ज की गई।
बाजार में तेजी से रुपये को भी दम मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 53.47 पर बंद हुआ। एचएसबीसी के भारत में प्रबंध निदेशक (वैश्विक बाजार प्रमुख) हितेंद्र दवे ने कहा, 'निवेशकों की धारणा को बल मिलने से रुपया चार माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सरकार अगर आगे और सुधारवादी कदम उठाती है तो इसका फायदा भारतीय मुद्रा को मिलेगा।Ó आज कारोबार के दौरान रुपया एक बार 53.34 के स्तर को छू गया था। वैश्विक स्तर पर डॉलर में कमजोरी का भी फायदा रुपये को हुआ है। विश्व की प्रमुख 6 मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक 79.21 रहा जो गुरुवार को 79.41 के स्तर पर था।
उच्चस्तर पर मांग कमजोर पडऩे से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 190 रुपये की गिरावट के साथ 32,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में भी प्रति किलो 370 रुपये की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा चढऩे वालों में बीएचईएल का शेयर सबसे आगे रहा। कंपनी का शेयर 6.89 फीसदी की तेजी के साथ 231.80 रुपये पर बंद हुआ।
|