| स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद आधार दरों में करेगा कटौती | | बीएस संवाददाता / हैदराबाद September 21, 2012 | | | | |
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में 25 आधार अंकों की कमी करने के बाद स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच) ने आधार दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करने का फैसला किया और अब यह दर 1 अक्टूबर से 10.50 फीसदी के बजाय 10.25 फीसदी हो जाएगी।
आधार दर में कटौती से फ्लोटिंग दरों वाले सभी कर्ज पर ब्याज दर कम हो जाएंगे। ऐसे में कॉरपोरेट, छोटे एवं मझोले उद्यमों को फायदा मिलेगा और अन्य ग्राहक भी खुदरा ऋण मसलन कार ऋण, आवास ऋण और निजी ऋण लेने के लिए उत्साहित होंगे।
एसबीएच ने जमा योजनाओं मसलन एसबीएच-500, एसबीएच-1000 और एसबीएच डबल पर भी 25 आधार अंकों की कटौती की है।
|