| एनटीपीसी बॉन्ड के जरिये जुटाएगी पूंजी | | भाषा / नई दिल्ली September 21, 2012 | | | | |
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने कहा है कि वह चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड और समूह ऋण के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाएगी और वह इसके लिए वित्त मंत्रालय की स्वीकृति का इंतजार कर रही है। एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुप राय चौधरी ने कहा, 'हमने बॉन्ड के जरिये 50 से 75 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है और यदि हम बांड के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाने में असमर्थ रहते हैं तो हम सिंडिकेट ऋण के जरिये 25 करोड़ डॉलर जुटाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय से अनुमति मिलते ही चालू वित्त वर्ष के दौरान यह राशि जुटाई जाएगी।' कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा, '12वीं योजनावधि (2012-17) के दौरान हमारा पूंजीव्यय 2,19,000 करोड़ रुपये होगा।'
|