कनाडा के प्रजातांत्रिक सुधार राज्य मंत्री टिम उप्पल और भारत के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि ने आज यहां हुई बैठक के दौरान द्विपक्षीय कारोबार में विस्तार की बड़ी संभावनाओं को देखते हुए इसके विस्तार पर जोर दिया।
रवि ने संवाददाताओं से कहा हमने व्यापार संबंध बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हमंे लगा कि दोनों देशों के बीच व्यापार के विस्तार की बड़ी संभावनाएं हैं।
उप्पल सिख सांसद हैं और वह कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के शिष्टमंडल के सदस्य हैं।
कनाडा और भारत ने 2015 तक सालाना द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाकर 15 अरब डालर करने का लक्ष्य रखा है जो फिलहाल पांच अरब डालर है।
भाषा