| बाजार में तेजी कायम | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 21, 2012 | | | | |
पिछले दिन की बिकवाली के दबाव से घरेलू बाजार उबरता हुआ नजर आ रहा है। इस वक्त सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 241 अंक तेज होकर 18,590 के स्तर पर और निफ्टी 75 अंक तेज होकर 5,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। डाउ जोंस 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 13,597 के स्तर पर और एसऐंडपी 500 आधे गिरावट के रुख के साथ 1,460 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 9,121 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 1 फीसदी चढ़कर 20,751 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में आई-सी-आई-सी-आई बैंक सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा बी-एच-ई-एल, एलऐंडटी, भारती एयरटेल, एसबीआई और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 1.4 फीसदी से 1.7 फीसदी की तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि जिंदल स्टील के शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा टाटा पावर, एचडीएफसी बैंक और गेल इंडिया के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है।
शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडिसेज में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स इंडेक्स में आधे फीसदी की तेजी है। इसके अलावा ऑटो, बैंकेक्स, पावर, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी मामूली मजबूती देखने को मिल रही है।
|