| अदालत में रिबॉक इंडिया के पूर्व अधिकारियों की पेशी | | बीएस संवाददाता / गुडग़ांव September 20, 2012 | | | | |
रिबॉक इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक सुभिंदर सिंह प्रेम और पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी विष्णु भगत को गुडग़ांव के न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया जाएगा। इन्हें पिछले दिनों तीन अन्य लोगों के साथ कंपनी में 870 करोड़ रुपये के गबन में शामिल होने के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
सिंह, भगत के अलावा संजय मिश्रा, प्रशांत भटनागर और सुरक्षित भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त भूपिंदर सिंह जो विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व भी कर रहे हैं उनका कहना है, 'हम उन्हें कस्टडी में लेने की मांग रखेंगे।'
|