| पुराने जहाज करेंगे बेड़ा पार! | | सीएजी की आलोचना के बाद बेड़े में पुराने जहाजों को शामिल कर रही कंपनी | | | रुचिका चित्रवंशी और ज्योति मुकुल / नई दिल्ली September 19, 2012 | | | | |
उत्खनन कार्य पूरा नहीं करने और रिग का भरपूर इस्तेमाल नहीं करने पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से खिंचाई झेलने के बाद तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) समुद्री उत्खनन के दौरान इस्तेमाल होने वाले अपने जहाजी बेड़े में पुराने ऌपोत को शामिल कर रही है।
निविदा प्रक्रिया में जहाजों की आयु संबंधी किसी प्रावधान का जिक्र नहीं होने की वजह से कंपनी न्यूनतम बोली के आधार पर जहाजों को शामिल कर रही है जिसकी वजह से इसके बेड़े में पुराने जहाजों की संख्या बढ़ रही है।
एक अधिकारी के मुताबिक हाल ही में कंपनी ने 11 आपूर्ति जहाजों के लिए टेंडर जारी किया था जो कि अनुबंध के समाप्त होने तक औसतन 11.5 साल पुराने थे। इस टेंडर को निलंबित कर दिया गया। ओएनजीसी के निदेशक मंडल में शामिल एक निदेशक ने इस बात की पुष्टिï करते हुए बताया कि अधिक सक्षम और सुरक्षित जहाजों की आवश्यकता की बात को स्वीकार करते हुए अब ओएनजीसी नए सिरे से आपूर्ति जहाजों के लिए टेंडर जारी करने की सोच रही है जिसकी क्षमता 25 से 30 साल तक काम करने की होगी।
सीएजी के आंकड़ो का हवाला देते हुए घरेलू शिपिंग कंपनी के एक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया कि इस विसंगति की वजह से ओएनजीसी के बेड़े को लेकर सुरक्षा और उनकी क्षमता से संबंधित चिंताए उठ खड़ी हुई थी। ओएनजीसी के बेड़े में शामिल रिग को औसतन 19 फीसदी समय तक खाली रखा गया जबकि अंतरराष्टï्रीय स्तर पर रिग को 5 फीसदी समय तक ही खाली रखा जाता है। जबकि सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक ओएनजीसी का प्रदर्शन इसके अपने स्थापित मानक 10 फीसदी से भी कम रहा।
घरेलू जहाजरानी कंपनियों के लगातार विरोध के बाद ओएनजीसी को प्रावधानों में बदलाव करना पड़ा था। ओएनजीसी देश में सबसे अधिक संख्या में आपूर्ति जहाजों की सेवा लेती है। टेंडर के निलंबित किए जाने के बाद शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) ने हाल ही में इस मुद्दे को प्रमुख और प्रबंध निदेशक सुधीर वासुदेव के समक्ष उठाया था।
हाजरा ने आशंका जताई थी कि कुछ बोली लगाने वालों ने इस टेंडर में भाग लेने के लिए या तो 20 से 30 लाख डॉलर की कबाड़ कीमत पर जहाजों को खरीद लिया है या खरीदने की योजना बना रहे हैं। ओएनजीसी के पहले के प्रावधानों का बचाव करते हुए निदेशक ने कहा कि पुराने जहाज भी सक्षम हो सकते हैं और यह रख रखाव पर निर्भर करता है।
|