प्राप्त सूचना के अनुसार 42 वर्षीय यह सुपरमॉडल अपने प्रेमी के जन्मदिन का समारोह चार दिन तक मनाने वाली हैं और इस दौरान उन्होंने हाथी पोलो मैच आयोजित करने की भी योजना बनाई है।
पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स :पेटा: की बेनजीर सुरैया ने कहा, पेटा इंडिया ने नाओमी से आग्रह किया है कि वे हाथियों और भारतीय वन्यजीवों का सम्मान करते हुए तत्काल इस क्रूर खेल के आयोजन को रद्द करें। यह बहुत दुखद है कि वे भारत के राष्ट्रीय और प्राकृतिक सम्पदा का शोषण कर रही हैं।
यह जोड़ा वर्ष 2008 से डेटिंग पर है और कल ही ये दोनों जोधपुर पहुंचे। छह नवंबर को मेहरानगढ़ किले में जन्मदिन समारोह की शुरूआत होगी ।
सात नवंबर को जन्मदिन उत्सव दो स्थानों दौलत खाना और जनाना प्रांगण में मनाया जाएगा।
पेटा ने भारत के पशु कल्याण बोर्ड :एडब्ल्यूबीआई: और वन्यजीव विभाग से भी मिलने की योजना बनाई है। पेटा इन दोनों ही विभागों से इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने के लिए कहेगा।
सुरैया ने कहा, हाथी पोलो दुनिया भर में नींदित क्रूर खेल है जो भारतीय पशु संरक्षण कानूनों की अवहेलना करता है।
भाषा हिमांशु
नननन