| मुनाफावसूली से कच्चे तेल में गिरावट | | भाषा / नई दिल्ली September 18, 2012 | | | | |
सटोरियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में आज कच्चा तेल की कीमत 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 5,245 रुपये प्रति बैरल रह गई। हालांकि एशियाई कारोबार में मजबूती के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया। एमसीएक्स में कच्चा तेल के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये या 0.55 फीसदी के नुकसान के साथ 5,245 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 16,690 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
कच्चा तेल के अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये या 0.43 प्रतिशत की हानि के साथ 5,271 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 5,574 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट का कारण सटोरियों की मुनाफावसूली थी लेकिन एशियाई क्षेत्र में तेजी लौटने के कारण लाभ कुछ सीमित हो गया।
इस बीच न्यूयॉर्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले कच्चा तेल की कीमत 46 सेन्ट के नुकसान के साथ 97.08 डॉलर प्रति बैरल रह गई।
|