| इस्पात का निर्यात घटा | | भाषा / नई दिल्ली September 18, 2012 | | | | |
भारत का इस्पात निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में एक फीसदी घटकर 19.19 लाख टन रहा गया। इस्पात मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक कुल निर्यात में गैर-मिश्रित इस्पात का योगदान 17.41 लाख टन रहा जबकि मिश्रित इस्पात का योगदान 1.79 लाख टन रहा।
आंकड़ों में कहा गया, 'उस अवधि में गैर मिश्रित इस्पात श्रेणी का योगदान एक फीसदी बढ़ा लेकिन मिश्रित इस्पात श्रेणी के योगदान में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।'
भारत के कुल उत्पादन में 90 फीसदी योगदान गैर मिश्रित इस्पात का होता है। अप्रैल से अगस्त की अवधि में सबसे अधिक 5.64 लाख टन इस्पात निर्यात जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह से किया गया जबकि इसके बाद मुर्मुगांव पोर्ट ट्रस्ट के जरिये 2.28 लाख टन इस्पात का निर्यात किया गया।
पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत का कुल इस्पात निर्यात 40 लाख टन रहा जबकि आयात 68 लाख टन का रहा।
|