| बाजार में सीमित दायरे का कारोबार | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 18, 2012 | | | | |
बाजार में निवेशकों के कम उत्साह की वजह से घरेलू बाजार में सीमित दायरे का कारोबार देखा जा रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स 56 अंक गिरकर 18,486 के स्तर पर और निफ्टी 13 अंक की गिरावट के साथ 5,596 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 0.3 फीसदी गिरकर 9,124 के स्तर पर और हैंगसेंग 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 20,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान वेटेड 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 7,734 के स्तर पर और शांघाई कंपोजिट में 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
यूरोपीय बाजार भी मंद रुझान के संकेतों के साथ खुले। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स जैसे तमाम यूरोपीय बाजार में 1.1 फीसदी से 0.7 फीसदी तक की गिरावट के रुझान दिख रहे हैं।
घरेलू बाजारों में बीएचईएल सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 4.4 फीसदी की तेजी है। जिंदल स्टील, गेल इंडिया, एसबीआई और इन्फोसिस के शेयरों में भी 1.6 फीसदी से 3 फीसदी की तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 3.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा टीसीएस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आरआईएल, और एनटीपीसी के शेयरों में 2 फीसदी से 2.6 फीसदी की तेजी का रुख है।
इस वक्त सेक्टोरल इंडिसेज में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। इस वक्त ऑयल ऐंड गैस में सबसे ज्यादा 1.2 फीसदी की गिरावट का रुख है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और मेटल इंडेक्स में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। हालांकि पीएसयू इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1.2 फीसदी की तेजी है।
|