| अगस्त में इंजीनियरिंग निर्यात घटा | | भाषा / नई दिल्ली September 18, 2012 | | | | |
अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में कमजोर मांग की वजह से इंजीनियरिंग निर्यात इस वर्ष अगस्त महीने में 9.7 फीसदी घटकर 4.67 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इंजीनियरिंग निर्यात संवद्र्धन परिषद (ईईपीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले वर्ष अगस्त महीने में निर्यात 5.17 अरब डॉलर था।
ईईपीसी के अध्यक्ष अमन चड्ढा ने कहा, 'वैश्विक बाजार की स्थिति देखते हुए इंजीनियरिंग निर्यात में गिरावट उम्मीद के अनुरूप है।'
उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में कमजोर मांग के कारण निर्यातकों को कम ऑर्डर मिल रहे हैं। देश के कुल इंजीनियरिंग निर्यात में अमेरिका और यूरोप की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है।
|