| महानगरों में केबल टीवी का 68 फीसदी डिजिटलीकरण पूरा | | भाषा / नई दिल्ली September 18, 2012 | | | | |
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि चार महानगरों में केबल टीवी का 68 फीसदी डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। मंत्रालय चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में केबल क्षेत्र के डिजिटलीकरण का काम 31 अक्टूबर तक और देश के बाकी हिस्से में दिसंबर 2014 तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मुबई में 95 फीसदी, दिल्ली में 53 फीसदी, कोलकाता में 67 फीसदी और चेन्नई में 49 फीसदी डिजिटलीकरण हो चुका है।
|