| खुदरा मुद्रास्फीति 10 फीसदी से ऊपर | | भाषा / नई दिल्ली September 18, 2012 | | | | |
सब्जियों की बढ़ती कीमतों से अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 10 फीसदी पर पहुंच गई जो इससे पिछले महीने 9.86 फीसदी पर थी। आज जारी किए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के दौरान सबसे अधिक मूल्यवृद्धि सब्जियों में रही और इस दौरान सब्जियों की कीमतें करीब 21 प्रतिशत बढ़ीं।
शहरी इलाकों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बढ़कर 10 फीसदी पर पहुंच गया जो जुलाई में 10 फीसदी था। वहीं, ग्रामीण इलाकों में खुदरा मूल्य वृद्धि 9.9 फीसदी रही जो जुलाई में 9.7 फीसदी थी। हालांकि, 13 सितंबर को डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि का असर सितंबर के मुद्रास्फीति के आंकड़ों में देखने को मिलेगा।
अगस्त के दौरान, खाद्य एवं पेय श्रेणी के लिए थोक मूल्य सूचकांक 12 फीसदी बढ़ा जबकि कपड़ा, बिस्तर और फुटवियर की मुद्रास्फीति 11 फीसदी रही। व्यक्तिगत श्रेणी में तेल एवं वसा की कीमतों में 18.4 फीसदी, चीनी में 17.5 फीसदी और दालों व उत्पादों में 16 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।
|