| बाजार में सुस्ती का आलम | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 18, 2012 | | | | |
निवेशकों के उत्साह में कमी की वजह से घरेलू बाजार में इस वक्त सपाट कारोबार देखा जा रहा है। हालांकि बड़े शेयरों के मुकाबले मिडकैप शेयरों में थोड़ी मजबूती है। सेंसेक्स 4 अंक गिरकर 18,538 के स्तर पर और निफ्टी 1 अंक की गिरावट के साथ 5,609 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 0.1 फीसदी गिरकर 9,142 के स्तर पर और हैंगसेंग मामूली मजबूती के साथ फीसदी गिरकर 20,665 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 7,734 के स्तर पर कायम है और शांघाई कंपोजिट में 0.5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
घरेलू बाजारों में बीएचईएल सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2.4 फीसदी की तेजी है। गेल इंडिया, इन्फोसिस, एसबीआई और आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में भी 1.3 फीसदी से 2.1 फीसदी की तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।
जबकि एचडीएफसी के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा विप्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1.2 फीसदी से 2.1 फीसदी की तेजी का रुख है।
इस वक्त सेक्टोरल इंडिसेज में मेटल, ऑयल ऐंड गैस और रियल्टी में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। पीएसयू इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा पावर, एफएमसीजी, टेक, और आईटी इंडेक्स में हल्की मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है।
|