पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बारिश होने के कारण केके लाइन पर बोदवारा और सृंगावरपुकोता के समीप करीब 40 मीटर तक रेलवे पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कहीं कहीं जमीन भी धंस गई है।
अतिरिक्त संभागीय रेलवे प्रबंधक सी मधुसूदन राव ने आज यहां प्रेस ट्रस्ट को बताया कि पटरियों की मरम्मत जारी है तथा मुख्य लाइन आज रात तक बहाल हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि दूसरी लाइन की बहाली में 24 घंटे लगेंगे क्योंकि पटरियों पर बड़े पत्थर गिर गए हैं।
केके लाइन किरंदुल से छत्तीसगढ़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में लोहा पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है।