| बैंक शेयरों में उछाल | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 17, 2012 | | | | |
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में 0.25 फीसदी कटौती की घोषणा की जिससे बैंकिंग शेयरों में तेजी आई। अब सीआरआर 4.57 फीसदी से कम होकर 4.5 फीसदी हो गया है। बैंकों को अपनी जमाओं का एक निश्चित अनुपात रिजर्व बैंक के पास रखना होता है, उसे सीआरआर कहते हैं।
रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में कहा कि इस कदम से बैंकिंग तंत्र के पास उधारी देने और अन्य जरूरतों के लिए 17,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होगी। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बैंक निफ्टी में 2.29 फीसदी की तेजी आई।
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, केनरा बैंक और यस बैंक के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। वहीं एनएसई पर आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नैशनल बैंक भी निफ्टी पर 3-4 फीसदी चढ़े।
|