Search BS HindiWeb         Follow us on 
Saturday, May 25 ,2013  Update: 03:38 AM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम खबर
Bookmark and Share

3डी के तीन नायाब नगीने
प्रियंका जोशी /  September 16, 2012

जहां तक फ्लैट पैनल डिस्पले की बात है तो 55 इंच का एलजी एलएम6700 सबसे आकर्षक मॉडलों में से हैं। अपने मेटलिक स्टैंड के चलते घर के टीवी पर सबसे बेहतरीन 3डी प्रभाव देने वाले टीवी में एलएम6700 सबसे आगे है। इस टीवी के रिमोट में कुछ बटन निंटैंडो वाई कंट्रोलर की तरह काम करते हैं। जैसे ही आप इस रिमोट को थोड़ा घुमाते हैं वैसे ही टीवी स्क्रीन पर एक करसर सक्रिय हो जाता है। स्क्रीन पर दिख रहे जिस भी विकल्प को आप चुनना चाहते हैं, उस पर जाकर क्लिक का बटन दबा सकते हैं। एलजी छह जोड़ी ग्लास देता है। बस, आपके पास  इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए और यह आपका फैमिली कंप्यूटर बन जाएगा। टीवी का एक और स्मार्ट फीचर जो बहुत लोगों को आकर्षित करेगा, वह है इसका शानदार वेब ब्राउजर। ज्यादातर स्मार्ट टीवी में यह एक बड़ी समस्या होती है। हालांकि एलजी ने बेहतर वेब ब्राउजर और मोशन तकनीक का इस्तेमाल कर इस कमी का पूरा करने का प्रयास किया है। 3डी क्षेत्र में कदम रखते हुए एलजी ने वर्ष 2011 में पैसिव 3डी टीवी बनाया और इस साल वे सबसे बेहतरीन तकनीक के साथ बाजार में आए हैं। आसान शब्दों में कहें तो गेम के शौकीनों और टीवी, फिल्में देखने वालों के लिए यह काफी शानदार अनुभव होगा। 3डी छवि देखते वक्त दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। अच्छे एचडी सिग्नलों के चलते 2डी से लेकर 3डी तक सब कुछ आकर्षित करने वाला है। हमारी इकलौती शिकायत यह है कि स्क्रीन थोड़ी चमकदार होने की वजह से टीवी को इस तरह से रखना पड़ता है कि प्रकाश के चलते स्क्रीन पर कोई परावर्तन हो।
कीमत- 55 इंच के मॉडल की कीमत 1,74,000 रुपये है।

तोशिबा रेग्जा वीएल 20 2डी टीवी
तोशिबा रेग्जा वीएल 20 में अपेक्षाकृत पतले बेजल और आधार को समर्थन देने के लिए एक सहारे का इस्तेमाल किया गया है। पीछे की ओर स्पीकरों को जगह दिए जाने की वजह से टीवी की बॉडी थोड़ी खराब जरूर लगती है। लेकिन इसकी वजह से टीवी की आवाज की गुणवत्ता सामान्य से बेहतर है। हमारा मानना है कि बेहतर अनुभव के लिए टीवी में बाहरी स्पीकरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता था। स्मार्ट टीवी (जिसे इंटरनेट से भी जोड़ा जा सकता है) होने के चलते इस्तेमाल करने वाले लोग टीवी को आई पैड या आई फोन से जोडऩे के लिए तोशिबा रिमोट आईफोन ऐप्लीकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं। फेसबुक, पिकासा और स्मार्ट टीवी के दूसरे ऐप्लीकेशन भी आपकी पहुंच से सिर्फ एक क्लिक दूर हैं। इस टीवी मेें डीएलएनए (डिजिटल लिविंग नेटवर्क एलायंस) की सुविधा भी दी गई है। इस सुविधा के जरिये आप अपने नेटवर्क से जुड़े दूसरे कंप्यूटरों और स्मार्ट फोन पर उपलब्ध संगीत, फोटो और फिल्मों का लुफ्त अपने टीवी पर भी उठा सकते हो। तोशिबा के इस टीवी के साथ 3डी ग्लास का सिर्फ एक जोड़ा दिया जाता है। ऐसे में परिवार को ध्यान में रखकर टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को ग्लास खरीदने के खर्च का भी ध्यान देना होगा। कनेक्टिविटी के मामले में दो यूएसबी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक पीसी पोर्ट, कंपोजिट और कंपोनेंट पोर्टों और डिजिटल पोर्टों के साथ इस टीवी में काफी कुछ है। 3डी के लिहाज से देखें तो हमने पाया कि ग्लास पहनने के बाद स्क्रीन की चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है। हालांकि यह ग्लास पहनने में काफी हल्के हैं और 60-90 मिनट तक इसे बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। तोशिबा के पास 2डी से 3डी में परिवर्तन की क्षमता है जिससे 2डी सामग्री में काफी सुधार आ जाता है लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो हमें बहुत अधिक लुभा सके। इसकी तुलना वीएल20 में देखी गई असली 3डी सामग्री से नहीं की जा सकती है।
कीमत- तोशिबा वीएल20 40 इंच और 46 इंच स्क्रीन साइजों में आता है और कीमत क्रमश: 75,990 और 85,990 है।
सैमसंग डी 7000 एलएम 3डी टीवी
सैमसंग डी7000 में एलसीडी पैनल के किनारों को बनाने के लिए पारदर्शी शीशे जैसे दिखने वाले एक्रिलिक का इस्तेमाल किया गया है और इस डिस्प्ले को चार पैरों वाले स्टैंड के सहारे टिकाया गया है। हालांकि कुल मिलाकर टीवी दिखने में बहुत ही आकर्षक है। यह काफी पतला है। किसी भी दूसरे सैमसंग टीवी की ही तरह इस टीवी में भी स्मार्ट टीवी ऐप्लीकेशन इस्तेमाल करने का मजा ही कुछ और है। तमाम ऐप्लीकेशन, एक बेहतर वेब ब्राउजर और इस्तेमाल करने के आसान तरीके निश्चित ही आपको आकर्षित करेंगे। सच कहा जाए तो सैमसंग के ऑनलाइन फीचर के चलते एलजी और तोशिबा की तुलना में यह काफी आगे निकल जाता है। गेम, समाचार, सोशल नेटवर्किंग और वीडियो जैसी सुविधाएं देने वाले 30 से भी ज्यादा ऐप्लीकेशन आपको और कहीं नहीं मिलेंगे। टीवी का यूनिवर्सल सर्च टूल सोने पर सुहागा सरीखा है, जिसका इस्तेमाल दर्शक किसी खास टीवी कार्यक्रम या फाइल को खोजने के लिए कर सकते हैं। इस टीवी में 2डी कार्यक्रम देखना भी एक बेहतरीन अनुभव है। सैंमसंग का दावा है कि 3डी ग्लास को सामान्य चश्मों के ऊपर भी पहना जा सकता है। ग्लास को ब्लूटूथ के जरिये तीन घंटे में चार्ज कर सकते हैं और ये 40 घंटों तक चल सकते हैं। असली 3डी कंटेंट को देखते हुए लगता है कि मानो चीजें स्क्रीन से बाहर आ जाएंगी।
कीमत- 46 इंच के मॉडल की कीमत 1,53,000 है।

Keyword: 3D, TV, Precious,
Advertisements
  Plan a financially worry-free future for the family. Click here
  How can a bank be here for good? Know More
  Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
  Take your family on fun filled vacation. know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Plans for every business size and need. Explore your options
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Plan a financially worry-free future for the family. Click here
How can a bank be here for good? Know More
Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Take your family on fun filled vacation. know more.
Plans for every business size and need. Explore your options
  आपका मत
 क्या बीसीसीआई पर कसना चाहिए सरकार का शिकंजा?
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.