| सेंसेक्स में 443 अंक की तेजी | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 14, 2012 | | | | |
फेडरल रिजर्व द्वारा राहत पैकेज के ऐलान से विदेशी बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी शानदार तेजी कायम रही। महंगाई दर बढऩे के बावजूद घरेलू बाजार के जोश पर कोई असर नहीं पड़ा और सेंसेक्स तथा निफ्टी में 2.5 फीसदी की तेजी कायम रही। सेंसेक्स 443 अंक की तेजी के साथ 18,464 के स्तर पर और निफ्टी 142 अंक की तेजी के साथ 5,578 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद बाजार में यह उम्मीद जगी कि सरकार और कड़े फैसले ले सकती है।
एशियाई बाजार भी शानदार तेजी के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई करीब 2 फीसदी तेज होकर 9,159 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 3 फीसदी चढ़कर 20, 630 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर ताईवान वेटेड भी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 7,738 के स्तर पर वहीं शांघाई कंपोजिट में भी करीब 0.6 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी तेजी के रुझान के साथ खुले। एफटीएसई, सीएसी, डैक्स समेत तमाम यूरोपीय बाजार में 1.5 से 2 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।
जिंदल स्टील निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कंपनी के शेयरों में करीब 8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डीएलएफ, जेपी एसोसिएट और ऐक्सिस बैंक के शेयरों में भी 6.4 फीसदी से 7.5 फीसदी की तेजी का रुख रहा। दूसरी ओर रैनबैक्सी, एनटीपीसी, डॉ रेड्डïीज लैबोरेटरीज, पावर ग्रिड और बीपीसीएल के शेयरों में 1.3 फीसदी से 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
हेल्थकेयर और एफएमजीसी को छोड़कर ज्यादातर सेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी इंडेक्स में भी 4.7 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा बैंकेक्स, मेटल, कैपिटल गुड्स और ऑटो इंडिसेज में भी करीब 3 फीसदी से 4 फीसदी तक की तेजी का रुख देखा गया।
सकारात्मक खबरों के आधार पर एस्सार ऑयल के शेयरों तेजी आई। इसके अलावा एफडीआई के लिए मंजूरी मिलने की खबरों के बीच रिटेल, एविएशन शेयरों में तेजी आई।
|