| बाजार में तेजी की बहार | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 14, 2012 | | | | |
घरेलू बाजार के निवेशकों में जोश दिख रहा है। अमेरिका में तीसरे राहत पैकेज के आने से दुनिया भर के बाजारों में तेजी का रुख कायम है। विदेशी बाजारों की तेजी के अलावा घरेलू बाजारों में भी डीजल की कीमत बढऩे का सकारात्मक असर दिख रहा है। फेडरल रिजर्व की राहत पैकेज की घोषणाओं से मेटल शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है। वहीं बैंकिंग शेयर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से चढ़े हैं।
इस वक्त बाजार में दो फीसदी की तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 389 अंक की तेजी के साथ 18,410 के स्तर पर और निफ्टी 120 अंक की तेजी के साथ 5,555 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी है। जापान का निक्केई करीब 2 फीसदी तेज होकर 9,174 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 3 फीसदी चढ़कर 20, 642 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर ताईवान वेटेड भी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 7,738 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं शांघाई कंपोजिट में भी करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में इस वक्त हिंडाल्को इंडस्ट्रीज सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा आई-सी-आई-सी-आई बैंक, जिंदल स्टील, एसबीआई, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 3.7 फीसदी से 4.8 फीसदी की तेजी का रुख है।
इस वक्त सभी सेक्टोरल इंडिसेज में भी तेजी दर्ज की जा रही है। रियल्टी इंडेक्स में भी 4 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा बैंकेक्स, मेटल, ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडिसेज भी करीब 3 फीसदी से 3.5 फीसदी तक की तेजी का रुख देखा जा रहा है।
|