सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के जालंधर स्थित मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि होशियारपुर मंे स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र मंे आज दीक्षांत समारोह के दौरान पासिंग आउट परेड में 139 आरक्षकों को देश की सेवा के लिए शपथ दिलायी गयी ।
इसमें यह भी कहा गया है कि ये जवान बिहार, जम्मू, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के हैं । इस दौरान इन जवानों को नौ महीने तक कडा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें हथियारों का संचालन, युद्ध कौशल, सीमा की निगरानी और प्राकृतिक आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया ।
इसमंे यह भी गया है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक देकर सम्मानित किया गया ।
भाषा रंजन