| अफ्रीकी बाजार में उतरी अपोलो हॉस्पिटल्स | | भाषा / चेन्नई September 13, 2012 | | | | |
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स ने अफ्रीकी बाजार में उतरने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह वहां 30 टेलीमेडिसिन इकाइयां लगाएगी।
अपोलो की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस पहल के तहत उसने अफ्रीका की एफ्रोइंडिया मेडिकल सर्विसेज से सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए हैं।
अपोलो हॉस्पिटल्स समूह के अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी ने नाइजीरिया के लागोस, पोर्ट हरकोर्ट और अबुजा में तीन टेलीमेडिसिन केंद्रों का उद्घाटन किया। इसमें मौके पर नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे।
|