| बाजार में गिरावट जारी | | बीएस संवाददाता / मुंबई September 13, 2012 | | | | |
बाजार में मामूली तेजी के बाद अब सीमित दायरे का कारोबार दिख रहा है। सेंसेक्स 13 अंक तेज होकर 18,013 के स्तर पर और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 5,431 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। जहां एक ओर जापान का निक्केई करीब 0.3 फीसदी बढ़कर 8,995 के स्तर पर बंद हुआ वहीं दूसरी ओर हैंगसेंग 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 20,047 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान वेटेड में मामूली तेजी लेकिन शांघाई कंपोजिट में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत भी सुस्त रही। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में हीरो मोटोकॉर्प सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी है। बजाज ऑटो, बीएचईएल, ओएनजीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा। जबकि भारती एयरटेल के शेयरों में करीब 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही। सिप्ला, जिंदल स्टील, टाटा मोटर्स और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
विनिवेश की चर्चा के बीच ऑयल ऐंड गैस और पीएसयू के शेयरों में खरीदारी बढऩे के चलते इन इंडिसेज में करीब आधे फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडिसेज में हल्की तेजी है। जबकि हेल्थकेयर, मेटल, ऑटो और रियल्टी इंडिसेज में गिरावट दर्ज की जा रही है। सकारात्मक खबरों के आधार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज, अपोलो टायर्स और रेलवे के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
|