| आईफोन 5 लुभाएगा ग्राहकों को? | | शुभाशिष / मुंबई September 13, 2012 | | | | |
आईफोन 5 को लेकर जितने कयास लगाए जा रहे थे, उस कसौटी पर नया आईफोन खरा नहीं उतरा है। क्या इससे आईफोन 5 की बिक्री पर असर पड़ेगा? नया ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर, आईओएस 6 को पहले ही पेश किया जा चुका था और यह पहले बाजार में आए आईफोन के लिए भी उपलब्ध होगा। ऐसे में ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर के लिहाज से आईफोन 5 में कुछ नया नहीं है।
हां, यह जरूर है कि आईफोन 4 और आईफोन 4एस के मुकाबले यह पतला, हल्का और लंबा है। पहले के आईफोन की तरह ही इस नए आईफोन के कैमरे के मेगापिक्सल और रेटिना डिस्प्ले की गुणवत्ता है। नया आईफोन 5 थोड़ा लंबा है इसलिए इसमें ज्यादा आईकॉन दिखेंगे। आईफोन 5 में ज्यादा कुछ नया नहीं है बल्कि पहले के आईफोन के फीचर को ही थोड़े बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है।
|