| कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट | | भाषा / नई दिल्ली September 07, 2012 | | | | |
एशिया में कमजोरी के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में आज कच्चा तेल की कीमत 0.9 फीसदी के नुकसान के साथ 5,291 रुपये प्रति बैरल रह गई।
एमसीएक्स में कच्चा तेल के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 52 रुपये या 0.90 फीसदी के नुकसान के साथ 5,291 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 22,381 लॉट के लिए कारोबार हुआ। कच्चा तेल के अक्टुबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 46 रुपये के नुकसान के साथ 5,326 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 3,435 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इस बीच न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले कच्चा तेल की कीमत 76 सेन्ट की हानि के साथ 94.77 डॉलर प्रति बैरल रह गई।
|