पुलिस ने कहा कि दस्ता बुधवार को कोसपुंडी जंगल के इलाके में गश्त कर रहा था तभी करीब 30 नक्सलियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली जंगल में भाग गये।
पुलिस ने तब इलाके में छानबीन की और मौके से दो साइकिल, एक चीनी पिस्तौल, छह कारतूस, एक मैगजीन, 100 ग्राम गन पाउडर और अन्य सामग्री बरामद की।
पुलिस के मुताबिक मामले में जांच चल रही है।