पिछले साल की उपविजेता ईस्ट बंगाल ने गोल करने के कई मौके गंवाये । आखिरकार 32वें मिनट में इडेह चिडी ने उसके लिये गोल दागा । रैफरी अजीत मीटेइ के फैसले को बाद में डेम्पो के कोच अर्मांडो कोलासो ने चुनौती दी ।
कोलासो की टीम को 56वें मिनट में पेनल्टी कार्नर भी नहीं मिला । बाद में डेम्पो के खिलाडि़यों ने रैफरी मीटेइ को घेर लिया । कोलासो ने कहा , इस तरह की रैफरिंग से भारतीय फुटबाल का भला नहीं होने वाला । वह पेनल्टी हमें मिलनी चाहिये थी ।