Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार फसीह को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
'

फसीह को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

PTI

- November,04 2012 4:13 AM IST

दिल्ली की एक अदालत ने फसीह को बेंगलूर पुलिस को सौंपा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती शाम फसीह को यहां लाया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त :अपराध: बी दयानंद ने पीटीआई को बताया, फसीह मोहम्मद को बीती शाम हमारे एक दल ने यहां लाया। उसे प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वैंकेटेश हुलागी के समक्ष पेश किया गया जहां उसे 16 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बीते एक नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आशा मेनन ने उस वक्त फसीह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जब दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने कहा कि पूछताछ के लिए अब आरोपी को हिरासत में रखने की कोई जरूरत नहीं है।

एक याचिका पर अदालत ने फसीह को बेंगलूर पुलिस के सुपुर्द करने का आदेश दिया था।

बीते 22 अक्तूबर को सउदी अरब से प्रत्यर्पण होने के बाद दिल्ली पुलिस ने फसीह को गिरफ्तार किया था। बेंगलूर पुलिस को 2010 के चिन्नास्वामी स्टेडियम विस्फोट मामले में तलाश थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement