जाधव ने 462 गेंद में 30 चौकों और एक छक्के की मदद से 243 रन बनाए जिससे असम ने पहली पारी में 450 रन का स्कोर खड़ा किया।
आज सुबह 127 रन से आगे खेलने उतरे जाधव ने अपनी पारी में 116 रन और जोड़े। उन्होंने सैयद मोहम्मद :89: के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े।
त्रिपुरा की ओर से तिमिर चंदा ने 74 रन देकर पांच जबकि तुषार साहा ने 78 रन देकर तीन और राजीव साहा ने 45 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब में त्रिपुरा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 72 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सुभ्रजीत राय 27 जबकि अब्बास अली नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।