विपक्षी दल ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी का नाम लेने भर से गलती को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता । इसने जोर दिया कि राजनीतिक पार्टियां व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ण नहीं दे सकतीं ।
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, कांग्रेस ने अपनी गलती के लिए उत्साहपूर्वक बचाव किया । कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कांग्रेस नेताओं एवं सिद्धांत के नाम पर इसे न्यायोचित ठहराने का प्रयास किया ।
भाजपा ने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि भाजपा यह नहीं बता सकती कि क्या राजनीतिक है । मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि कोई भी पार्टी ऐसा नहीं कर सकती और यह निर्णय करना कानून का काम है ।
सीतारमण ने कहा, कांग्रेस को इसे समाजवाद जैसे आकर्षक शब्दों से उचित नहीं ठहराना चाहिए । क्या कांग्रेस द्वारा लाया गया वैश्वीकरण और उदारवाद इसके समाजवाद का हिस्सा है ? हम सब स्वतंत्र बाजार में विश्वास करते हैं लेकिन कांग्रेस इस ण को सिद्धांत या पार्टी संविधान के आधार पर उचित नहीं ठहरा सकती ।
उन्होंने दावा किया कि गांधी और नेहरू ने ऐसा नहीं किया होता जैसा कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में किया है ।
सीतारमण ने कहा, लगता है कि यह कृत्य इसके रियल इस्टेट मूल्यों को लेकर किया गया ।
भाजपा ने कहा कि यह आयकर कानून का भी उल्लंघन है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की ।