| कैग की रिपोर्ट से लुढ़के बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 17, 2012 | | | | |
मामूली बढ़त के साथ खुले बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिला। कोयला आवंटन पर कैग की रिपोर्ट आने के बाद निवेशकों द्वारा की गई भारी बिकवाली के चलते फिलहाल बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली। रियल्टी, पावर और मेटल इंडिसेज में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। सेंसेक्स 34 अंक तेज होकर 17,691 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक तेज होकर 5,366 के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 1 फीसदी तेज होकर 9,163 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब आधे फीसदी चढ़कर 20,116 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में मामूली तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी रही। टाटा मोटर्स के बिक्री के वैश्विक आंकड़े आने के बाद निवेशकों में उत्साह दिखा। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनीलिवर, इन्फोसिस, आईटीसी और विप्रो के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिली। जबकि जिंदल स्टील, टाटा पावर, डीएलएफ, हिंडाल्को और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में 3-3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक, करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि पावर, मेटल और कैपिटल गुड्स कंपनियों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। इसके अलावा एफएमसीजी, आईटी और ऑटो सेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की गई। एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1.5 फीसदी की तेजी रही
|