| बाजार में सपाट कारोबार | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 17, 2012 | | | | |
मामूली बढ़त के साथ खुले बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। निवेशकों द्वारा की जा रही भारी बिकवाली के चलते फिलहाल बाजार में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। रियल्टी, पावर और मेटल इंडिसेज में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। सेंसेक्स 46 अंक तेज होकर 17,703 के स्तर पर और निफ्टी 6 अंक तेज होकर 5,369 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 1 फीसदी तेज होकर 9,163 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब आधे फीसदी चढ़कर 20,116 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में मामूली तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी है।
टाटा मोटर्स के बिक्री के वैश्विक आंकड़े आने के बाद निवेशकों में उत्साह दिखा। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनीलिवर, इन्फोसिस, आईटीसी और टीसीएस के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि जिंदल स्टील, टाटा पावर, डीएलएफ, हिंडाल्को और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में 3-3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक, करीब 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
जबकि पावर, मेटल और कैपिटल गुड्स कंपनियों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एफएमसीजी, आईटी और ऑटो सेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। स्मॉल कैप और मिड कैप कंपनियों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है
|