| गिरावट का रुख कायम | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 16, 2012 | | | | |
सुस्ती के साथ खुले बाजारों में गिरावट का रुख कायम है। फिलहाल बाजार में मामूली गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 42 अंक गिरकर 17,686 के स्तर पर और निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 5,371 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जहां जापान के निक्केई करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 9,087 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं दूसरी ओर शांघाई और ताईवान के बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में हीरो मोटोकॉर्प सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और सिप्ला के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि विप्रो, हिंडाल्को, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टील और आईटीसी के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल इंडिसेज में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।
ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा रियल्टी, कैपिटल गुड्स और बैंकेक्स इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सकारात्मक खबरों के आधार तेज कारोबार करने वाले शेयरों में अमारा राजा और जियोडेसिक लिमिटेड प्रमुख हैं।
|