Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार गेहूं के एमएसपी में कोई वृद्धि नहीं होने को लेकर किसान निराश
'

गेहूं के एमएसपी में कोई वृद्धि नहीं होने को लेकर किसान निराश

PTI

- November,02 2012 8:53 PM IST

किसान संगठनों ने आगाह किया है कि अगर केन्द्र सरकार गेहूं का एमएसपी बढ़ाने की घोषणा नहीं करती है तो वे धरना और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसानों की मांग है कि गेहूं के एमएसपी को बढ़ाकर कम से कम 1,500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिये क्योंकि डीएपी, मजदूरी, डीजल कीमत और कीटनाशकों की कीमत में पर्याप्त वृद्धि हुई है।

करनाल स्थित गेहूं उत्पादक वी के कपूर ने कहा कि हम केन्द्र सरकार के गेहूं के एमएसपी के फैसले के संदर्भ में निराश हैं जो पंजाब और हरियाणा का प्रमुख फसल है। ऐसा उस वक्त हुआ है जब गेहूं बुवाई की जा रही है और किसानों को उम्मीद थी कि गेहूं के एमएसपी को 1,500 रुपये प्रति क्विंटल किया जायेगा।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति :सीसीईए: ने अन्तर मंत्रालय मतभेदों के कारण गेहूं के एमएसपी के फैसले को टाल दिया।

पंजाब और हरियाणा देश में गेहूं के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं तथा केन्द्रीय पूल में उनका योगदान करीब 70 प्रतिशत है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement