| सुस्ती के साथ बंद हुए बाजार | | भाषा / मुंबई August 10, 2012 | | | | |
बाजार में उतार चढ़ाव का रुख दिनभर जारी रहा। शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 3 अंक गिरकर 17,558 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक गिरकर 5,320 के स्तर पर बंद हुआ।
अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 87 अंक लुढ़ककर 8,891 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 0.7 फीसदी तेज होकर 20,136 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा ताईवान और शांघाई के बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में बीपीसीएल निफ्टी का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा कोटक बैंक, टीसीएस, मारुति सुजूकी और स्टरलाइट के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। जबकि एसबीआई निफ्टी की टॉप लूजर है। बैंक के शेयर करीब 4 फीसदी गिरकर 1,887 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा रैनबैक्सी, टाटा मोटर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी भी गिरावट के साथ बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। ऑटो, बैंकेक्स, रियल्टी इंडिसेज में भी गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक खबरों के आधार पर वॉकहार्ट, एचसीएल और आईजीएल के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
|