| बाजार में सुस्त कारोबार | | भाषा / मुंबई August 10, 2012 | | | | |
बाजार में सपाट कारोबार का रुख जारी है। शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 12 अंक गिरकर 17,548 के स्तर पर और निफ्टी 4 अंक गिरकर 5,307 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 87 अंक लुढ़ककर 8,891 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 0.7 फीसदी तेज होकर 20,136 के स्तर बंद हुआ। इसके अलावा ताईवान और शांघाई के बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में बीपीसीएल निफ्टी का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजूकी और सेसा गोवा के शेयरों में भी तेजी दर्ज की जा रही है। जबकि एसबीआई निफ्टी की टॉप लूजर है। बैंक के शेयर करीब 4 फीसदी गिरकर 1,884 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा रैनबैक्सी, टाटा मोटर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो, बैंकेक्स, पीएसयू में भी गिरावट दर्ज की जा रही है
|