| गिरावट के साथ बंद हुए बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 09, 2012 | | | | |
यूरोपीय बाजारों की सुस्त शुरुआत के चलते घरेलू बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार में बाजार तेजी के साथ खुले। दिन भर के कारोबार के दौरान बाजार में उतार- चढ़ाव देखने को मिला। बाजार करीब 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 17,561 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंक की गिरावट के साथ 5,323 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 8,979 के स्तर पर और हैंगसेंग 1 फीसदी की तेजी के साथ 20,969 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा शांघाई और ताईवान के बाजारों में भी तेजी रही। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत सुस्त रही। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में भारती एयरटेल निफ्टी का टॉप लूजर रहा। कंपनी के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एसबीआई, एचडीएफसी, बीपीसीएल और रैनबैक्सी भी गिरावट के रुख के साथ बंद हुए। जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एचयूएल, टाटा पावर और कोल इंडिया में भी तेजी दर्ज की गई।
ऑयल ऐंड गैस इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा पीएसयू, बैंकेक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी गिरावट रही। वहीं दूसरी ओर एफएमसीजी, ऑटो और मेटल इंडिसेज में तेजी रही। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में पावर फाइनैंस, एचईजी और वेंकीज इंडिया प्रमुख रहे।
|