Search BS HindiWeb         Follow us on 
Wednesday, June 19 ,2013  Update: 10:54 PM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम कंपनिया खबर
Bookmark and Share

नवंबर में होगी स्पेक्ट्रम नीलामी
बीएस संवाददाता / नई दिल्ली August 07, 2012

बहुप्रतीक्षित 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया संभवत: नवंबर से शुरू हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय ने नीलामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा निर्धारित की थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार सर्वोच्च न्यायालय से अनुरोध करेगी। दूरसंचार पर अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
हालांकि मंत्रिसमूह ने यह नहीं बताया कि 2जी स्पेक्ट्रम की वास्तविक नीलामी कब शुरू होगी, लेकिन उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, हाल में नियुक्त नीलामीकर्ता टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) के साथ मिलकर दूरसंचार विभाग ने नीलामी प्रक्रिया का खाका तैयार किया है। नए कार्यक्रम के तहत नीलामी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सहित सूचना ज्ञापन (आईएम) 27 अगस्त, 2012 को जारी किया जाएगा और ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है।
अधिकार प्राप्त मंत्री समूह की बैठक के बाद संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, 'नीलामी कराने वाली कंपनी ने हमें इसका कार्यक्रम दे दिया है। हम उच्चतम न्यायालय से संपर्क कर अभी तक सरकार द्वारा की गई प्रक्रिया से संबंधित तथ्य रखेंगे। स्पेक्ट्रम की नीलामी 31 अगस्त तक कराना संभव नहीं है।'
वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाले अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह टीआईएल द्वारा तैयार कार्यक्रम पर दूरसंचार विभाग के साथ विचार विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिसमूह का मानना है कि नीलामी के लिए बातचीत के कई दौर जरूरी हैं जिसमें आरंभिक सूचना ज्ञापन जारी करना और प्रतिभागियों से आवेदन प्राप्त करना आदि
शामिल है।
उच्चतम न्यायालय ने इसी साल 2 फरवरी को पूर्व संचार मंत्री ए राजा के कार्यकाल में दिए गए 2जी मोबाइल सेवाओं के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए थे। शीर्ष अदालत ने सरकार को खाली हुए स्पेक्ट्रम की नीलामी 31 अगस्त तक संपन्न करने का निर्देश दिया था। साथ ही अदालत ने रद्द लाइसेंसों की वैधता अवधि 7 सितंबर तक बढ़ा दी थी। सिस्तेमा श्याम, यूनिनॉर और वीडियोकॉन जैसी कंपनियों के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी काफी महत्त्वपूर्ण है। उनके लिए अपने परिचालन को जारी रखने के लिए स्पेक्ट्रम हासिल करना जरूरी है।

विलंब पर टेलीनॉर ने जताई चिंता
नॉर्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर ने स्पेक्ट्रम की नीलामी की 31 अगस्त की समय सीमा आगे बढ़ाने की सरकार की योजना पर चिंता जताते हुए नीलामी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, 'मीडिया रिपोर्टों से हमें लगता है कि सरकार की योजना नीलामी की समय सीमा आगे बढ़ाने की है। इस तरह का विलंब हमारे लिए चिंता का कारण है क्योंकि इससे हमें लंबी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।' उधर, यूनिटेक के साथ विवाद खत्म करने के लिए टेलीनॉर ने रचनात्मक बातचीत शुरू कर दी है। यूनिनॉर के प्रबंध निदेशक ने कहा कि एक साथ दो घटनाएं घटित हो रही हैं। पहला कानूनी लड़ाई, जिसकी खबरें समाचार पत्रों में छप रही हैं और दूसरा, बोर्ड रूम में बातचीत जिसकी चर्चा मीडिया में नहीं है। उन्होंने बातचीत की विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।

Keyword: 2g, spectrum, bid,
Advertisements
  Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
   Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
  Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
   Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
  आपका मत
 क्या बाढ़ पीडि़तों की मदद में सरकार दिखा रही है सुस्ती
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
मोदी पर मेहरबान योजना आयोग
रुपये ने फि र लगाया गोता
सितंबर तक नए वितरकों का मुफ्त पंजीकरण
बीआईएस पंजीकरण बना जी का जंजाल
रिवर्सडेल के लिए बोली लगाएगी आईसीवीएल
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.