| टीबीजेड को 16.26 करोड़ रुपये का लाभ | | भाषा / मुंबई August 07, 2012 | | | | |
आभूषण रिटेलर त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी (टीबीजेड) ने 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 16.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कठिन आर्थिक माहौल, सोने के ऊंचे दाम, सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल आदि के बावजूद कंपनी पहली तिमाही में अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रही।
एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी की आमदनी 283.5 करोड़ रुपये रही। पूंजी बाजार में उतरने के बाद कंपनी ने पहली बार नतीजा पेश किया है। इसलिए इनकी तुलना नहीं हो सकती।
|