| बाजार में बढ़ रही तेजी | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 07, 2012 | | | | |
मामूली तेजी के साथ खुले बाजारों में खरीदारी बढ़ती दिख रही है। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी की तेजी है। सेंसेक्स 124 अंक तेज होकर 17,537 के स्तर पर और निफ्टी करीब 39 अंक की तेजी के साथ 5,321 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 8,800 के स्तर पर और हैंगसेंग मामूली तेजी के साथ 20,069 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि शांघाई और ताईवान के बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स, जिंदल स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयरों में तेजी का रुख है।
वहीं दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और एचडीएफसी के शेयरें में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ऑयल ऐंड गैस इंडेक्स में आई मामूली गिरावट के अलावा सभी सेक्टोरल इंडिसेज में तेजी का रुख है।
आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों द्वारा की जा रही खरीदारी के चलते इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। ऑटो, बैंकेक्स और रियल्टी इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में एस्कॉर्ट्स, सन टीवी और ओसीएल प्रमुख रहे।
|