| बाज़ार में हो रहा सपाट कारोबार | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 07, 2012 | | | | |
दुनिया भर के बाजारों के कमजोर रुख के चलते घरेलू बाजार भी गिरावट के साथ खुले। फिलहाल बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 17,463 के स्तर पर और निफ्टी 13 अंक की तेजी के साथ 5,295 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। डाउ जोंस और एसऐंडपी 500 सहित सभी प्रमुख अमेरिकी बाज़ारों में मामूली तेज़ी देखने को मिली ।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी सपाट कारोबार दर्ज किया जा रहा है। जापान का निक्केई करीब 0 .6 फीसदी चढ़कर 8,781 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 0 .3 फीसदी की तेजी के साथ 20,049 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजारों में सन फार्म सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 1.3 फीसदी की तेजी है।
टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज़ और सिप्ला के शेयरों में भी मामूली तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि हीरो मोटोकोर्प, रिलाइन्स, एचडीऍफ़सी और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में आईटी, रियालिटी और हेल्थकेयर सेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है।आयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 0 .2 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा पी एस यु और पॉवर इंडिसेज भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
|