| उत्पादन लागत से सेल का मुनाफा घटा | | भाषा / मुंबई August 06, 2012 | | | | |
सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 18 फीसदी की गिरावट के साथ 696 करोड़ रुपये रह गया है। उत्पादन की लागत तथा रुपए की कमजोरी से कंपनी के मुनाफे में कमी आई है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 848 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह ऊंची उत्पादन लागत तथा विदेशी विनिमय उतार-चढ़ाव है। तिमाही के दौरान रुपया 21 फीसदी कमजोर हुआ।'
तिमाही के दौरान सेल की सकल बिक्री लगभग पिछले साल की इसी तिमाही के स्तर पर 11,912 करोड़ रुपये पर रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की बिक्री 11,907 करोड़ रुपये रही थी। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की बिजली और ईंधन पर खपत 1,224 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,107 करोड़ रुपये रही थी।
|