| तेजी के साथ खुले बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 06, 2012 | | | | |
दुनिया भर के बाजारों के मजबूत रुख के चलते घरेलू बाजार तेजी के साथ खुले। फिलहाल बाजार में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स 167 अंक तेज होकर 17,365 के स्तर पर और निफ्टी 53 अंक तेज होकर 5,269 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी बाजारों में साप्ताहिक छुट्टïी के चलते कारोबार बंद रहा। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई करीब 2 फीसदी तेज होकर 8,718 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 2 फीसदी चढ़कर 20,061 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स निफ्टी का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी है। जेपी एसोसिएट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सेल के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि ओएनजीसी, बीपीसीएल, विप्रो और डॉ. रेड्डïीज के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।
शुरुआती कारोबार में सभी सेेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी है। इसके अलावा बैंकेक्स, मेटल और कैपिटल गुड्स इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
|